फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में हुआ अंत्योदय सरल परियोजना कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। जिला मुख्यालय पर अंत्योदय सरल परियोजना के माध्यम से नागरिकों को मिलने वाली 485 सेवाओं व योजनाओं पर को लेकर वीरवार को अंत्योदय सरल कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसडीएम बेरी डॉ. राहुल नरवाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री कार्यालय में डिजिटल हरियाणा सेल से आदित्य चोपड़ा ने परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। कार्यशाला से पहले आदित्य चोपड़ा ने लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र व जिला परिषद भवन स्थित अंत्योदय भवन का अवलोकन भी किया। डॉ. राहुल नरवाल ने कहा कि अंत्योदय सरल परियोजना से सरकार से नागरिकों तक सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया बेहद प्रभावी व पारदर्शी बनी है। जिला मुख्यालय पर अंत्योदय भवन, सरल केंद्र, बहादुरगढ़-बेरी व बादली उपमंडल तथा मातनहेल तहसील परिसर में अंत्योदय सरल केंद्र से नागरिकों को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय में डिजिटल हरियाणा सेल के प्रतिनिधि आदित्य चोपड़ा ने कार्यशाला के दौरान सरल पोर्टल से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर विभागवार कार्यों की जानकारी देते हुए विभिन्न विभागों की स्थिति की समीक्षा भी की। सभी विभाग फार्म कवरेज व आरटीएस स्कोर पर विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अधिकारियों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम बहादुरगढ़ जगनिवास, एसडीएम झज्जर शिखा, सीएमजीजीए तान्या शर्मा, जिला सूचना प्रोद्योगिकी अधिकारी अमित बंसल, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अशोक शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लो, तहसीलदार झज्जर मुखत्यार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें