फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ में आहुति डालकर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल के 40 जवानों की आत्मा की शांति के लिए लगातार तीसरे दिन रविवार को शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शहीदी पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा का शुभारंभ अंजू अग्रवाल ने हवन से किया। इसमें यजमान के रूप में मास्टर विजयपाल छिल्लर सपत्नीक शामिल हुए। सभी पार्क में मौजूद सभी लोगों ने आहुति डालकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह शहर के सामाजिक संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि रोहतक रोड पर स्थित शहीदी स्मारक पर एकत्रित हुए और आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ और दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सभी शहीद सैनिकों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके बलिदान को नमन किया गया। शहर के लोगों में इस घटना को लेकर गहरा रोष व्याप्त है और उनकी आंखों और बातों में गुस्सा देखते ही बन रहा था। एक विस्थापित कश्मीरी पंडित महिला विम्मी ने श्रद्धांजलि सभा अपना दर्द बयां किया कि किस प्रकार उन्हें अपना सबकुछ वहां छोड़कर यहां आना पड़ा। कई पूर्व सैनिकों ने सभा में फौज की मजबूरी बयां कि तथा सरकार द्वारा आतंकियों पर कार्रवाई की छूट देने का स्वागत किया। अनेक वक्ताओं ने अपने संबोधन में पाकिस्तान पर हमला करने से पहले घर में छिपे गद्दारों से निपटाने और पाकिस्तान के आका चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने की बात कही। शोक सभा को आर्य संदीप, सतीश तहलान, राहुल आर्य, दीपक खटटर, रमेश राठी, राजेश खत्री, सुनील छिल्लर, देवेंद्र शुक्ला, अमनदीप भारद्वाज, धर्मवीर हुड्डा, आर्य ध्रुव, सोमवीर कादियान, ईश्वर छिल्लर, डॉ. रमेश, भारत नागपाल आदि लोगों ने सम्बोधित किया और अपने विचार रखे। श्रद्धांजलि सभा में भगत सिंह मैत्री संघ, शहीद भगत सिंह ब्रिगेड, गौधन सेवा समिति, श्रीश्याम बाबा जनसेवा समिति, भारत विकास परिषद्, सड़क सुरक्षा संगठन, इक अहसास, पूर्वांचल परिवार, पूर्वांचल संघ, पंचनद ट्रस्ट, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, रॉबिनहुड आर्मी, क्लीन एन्ड ग्रीन एसोसिएशन, युवा आर्य सभा, नेहरू पार्क विकास समिति, सामाजिक भाईचारा संघ, शहर की सभी आरडब्ल्यूए, गोकुलधाम सोसाइटी, ह्यूमन सोसाइटी आदि विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें