फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसलों की बिजाई से वंचित किसानों को मिले मुआवजा: नृपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान ने जारी बयान में कहा है कि सरकार और प्रशासन दो माह बाद भी सैकड़ों एकड़ में बरसाती पानी की निकासी नहीं कर पाया है। जलभराव से खरीब की फसलें पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। अब रबी फसलों की बिजाई से वंचित रह गए हैं। ऐसे किसानों को दोगुना मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके लिए प्रशासन गिरदावरी करवाए।
विज्ञापन

मेजर नृपेंद्र सांगवान ने कहा कि सरकार व प्रशासन ने शुरू में पानी की निकासी के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जिसकी वजह से हजारों एकड़ में खड़ी फसलें पानी की भेंट चढ़ गई। फसलें बर्बाद होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि मिसरी, जयश्री व मिर्च के खेतों में आज भी सैकड़ों एकड़ में पानी खड़ा है। ऐसे में रबी फसलों की बिजाई का समय निकलता जा रहा है। मगर सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं। कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने जलभराव के कारण बिजाई से वंचित किसानों को मुआवजा देकर सराहनीय पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें