फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ईंट भट्ठा संचालक से लूटी डेढ़ लाख की नकदी व कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़/बादली। बादली के बुपनियां रोड पर केएमपी पुल के नीचे बदमाशों ने ईंट भट्ठा संचालक से हथियार के बल पर डेढ़ लाख की नकदी व क्रेटा कार छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट कर भट्ठा संचालक को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाया और करीब आठ किलोमीटर दूर देशलपुर में एक खाट पर बांध कर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे।
गांव डाबोदा का निवासी इंद्रजीत ठेकेदार ईंट भट्ठा चलाता है। बुधवार को वह दिल्ली के खेड़ा डाबर गांव में दवाई लेने गया हुआ था। काम पूरा होने के बाद देर शाम वह वापस अपने घर के लिए चला। करीब आठ बजे जब वह बादली से निकलकर बुपनियां रोड पर केएमपी के पुल के नीचे पहुंचा तो कुछ बदमाशों ने इनोवा गाड़ी अड़ा दी। गाड़ी सामने आने से इंद्रजीत को अपनी कार रोकनी पड़ी। तभी गाड़ी से दो बदमाश बाहर निकले और इंद्रजीत पर पिस्तौल तान दी। इंद्रजीत को नीचे उतारने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और पिस्तौल के बट भी मारे गए। फिर बदमाशों ने जबरन उसे इनोवा गाड़ी में बैठा लिया। अन्य बदमाश उसकी क्रेटा कार लेकर चल दिए। मारपीट के दौरान बदमाशों ने उससे डेढ़ लाख रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

गाड़ी छीनने वाली जगह से करीब आठ किलोमीटर दूर बदमाश उसे सोलधा-देशलपुर मार्ग स्थित खेतों में एक चारपाई से बांधकर फरार हो गए। वह शोर न मचा सके इसलिए उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया गया। इत्तफाक से खेतों की तरफ टहलने निकले नूना माजरा निवासी एक युवक की नजर पड़ी तो उसने इंद्रजीत को खोला। फिर इंद्रजीत ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में घेराबंदी की। करीब 11 बजे तक पुलिस तमाम नाकों पर तैनात थी लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


पांच दिन बाद देेंगे गाड़ी वापस
इंद्रजीत के अनुसार, वह दवाई लेकर लौट रहा था। गाड़ी में जो डेढ़ लाख की पेमेंट थी वह ईंट भट्ठे के लिए थी। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उससे गाड़ी में जीपीएस सिस्टम के बारे में पूछा और मोबाइल भी छीन ले गए। खास बात ये कि बदमाश उसे पांच दिन बाद गाड़ी वापस देने की बात कहकर गए हैं।

जल्द होगी गिरफ्तारी
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को तलाशा जा रहा है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
-श्रीभगवान, इंचार्ज, बादली पुलिस चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें