फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राज में सशक्तिकरण की ओर अग्रसर महिलाएं: मीना परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा राज में प्रगति पथ पर अग्रसर महिलाएं: मीना परमार
विज्ञापन

चरखी दादरी। बात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त हो रही हैं और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मीना रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में समान विकास करवा रही है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त कर सुशासन की नींव रखी है। भाजपा शासन में महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवा तेजी से महिला उद्यमी तैयार कर रही है।
बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजरानी सांगवान ने की। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुनीता दांगी विशेष रूप से उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना परमार ने कहा कि प्रदेश में स्थापित भयमुक्त शासन से उत्साहित महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वो कि डोर-टू-डोर कर महिलाओं को उनके अधिकारों व योजनाओं की जानकारी दें। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामरति फौगाट, राजवती काजला, जिला महामंत्री सुनीता स्वामी, राजेश जांघू, जिला उपाध्यक्ष सुधा, मंजूबाला मोरवाल, कश्मीरी देवी, सुनीता, ज्योति शर्मा, ओमपति, केला देवी, प्रियंका, कमलेश, सरोज खान, मनीषा गुप्ता, संतोष रोहिल्ला,डेजीे समसपुर आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें