फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को विकास कार्यो के लिए 1 करोड़ 64 लाख बजट और मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों के विकास के लिए और मिलेगा 1 करोड़ 64 लाख का बजट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी ब्लॉक के गांवों को विकास के लिए अब 1.64 करोड़ रुपये का बजट और मिलेगा। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की घोषणा के बाद पंचायत विभाग ने गांवों के विकास कार्यों संबंधी प्रोजेक्ट तैयार कर हैड ऑफिस भेज दिए हैं। इन प्रोजेक्टों पर जल्द काम शुरू होना है। इससे पहले चरखी दादरी में गांवों के विकास के लिए गत जून माह में 9.50 करोड़ की ग्रांट पहले ही जारी हो चुकी है। इससे गांवों में जरूरी गलियां व फिरनी आदि के निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं लेकिन अभी भी काफी गांवों में गलियों की बेहद खराब स्थिति बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार के गठन के बाद करीब ढाई साल तक को पंचायतों को बजट ही नहीं मिला था। इससे गांव के विकास कार्यों को गति नहीं मिल रही थी। इससे सरपंचों और ग्रामीणों में रोष था। जून माह में 100 गांवों की पंचायतों को 9.50 करोड़ का बजट विकास कार्यों के लिए जारी हुई थी। वहीं पंचायत विभाग की ओर से जिले के तीनों ब्लॉकों के लिए 10-10 करोड़ के बजट की मांग की गई थी और तीनों ब्लॉकों के लिए 30 करोड़ के एस्टिमेट भेजे गए थे। इससे पहले पंचायतों को 14 वे वित्त आयोग के तहत भी लाखों में कुछ ग्रांट मिल चुकी है। यह ग्रांट गांव की आबादी के अनुरूप मिलती है। इसी प्रकार स्लम बस्तियों के विकास के लिए भी लाखों का बजट पंचायतों को मिला है ताकि इन पिछड़ी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन

जिले के काफी गांव ऐसे हैं जहां विकास कार्यों की सख्त जरूरत बनी हुई हैं। इन गांवों में दूषित पानी की निकासी व्यवस्था न होने से सड़कें भी खराब हो चुकी हैं। ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अब सर्दी में तो दूषित पानी का जमाव गलियों में ज्यादा बना हुआ है पानी सूख नहीं पाता जिससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। कई गांवों में पेयजल व सीवरेज की नई लाइनें भी बिछाई गई हैं यहां भी नई सड़कों का निर्माण न होने से लोग परेशान हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं व बच्चों को गलियों से गुजरने में परेशानी हो रही है। गांव ढाणी फौगाट में सभी गलियां बदतर स्थिति में है। गांव में श्मशान घाट को जाने वाला रास्ता खराब पड़ा है। गलियां गंदगी एवं कीचड़ से अटी पड़ी हैं। इसी प्रकार और भी कई गांवों में भी कमोबेश यही हालात बने हुए हैं।
अब मिलेगी एक और ग्रांट
अब दादरी ब्लॉक के लिए पंचायत विभाग ने विकास कार्यों के लिए 1.64 करोड़ के कार्यों की फाइल तैयार हैड ऑफिस भेजी है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने दादरी ब्लॉक के इन गांवों में विकास कार्यों की घोषणा की थी। अब पंचायत विभाग ने इस बजट राशि से संबंधित विकास कार्यों की प्लान सरकार को बजट के लिए भेज दी है। इस बजट राशि से गांवों में गलियां, फिरनी, दूषित पानी नाला, गलियों की मरम्मत के अलावा अन्य कामकाज पूरे किए जाएंगे। इस बजट राशि से जिले के गांव सरूपगढ़, मैहड़ा, अटेला खुर्द, सारंगपुर, पैतावास खुर्द, कासनी, फतेहगढ़ के अलावा काफी गांवों में विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन

वर्जन:::
यह बजट राशि मिलते ही गांवों में पेंडिंग गलियों का निर्माण होगा। गांव की फिरनी व दूषित पानी नाले आदि का निर्माण किया जा सकेगा। इस राशि से सभी प्रकार के विकास कार्य होंगे।
ओमप्रकाश, बीडीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें