फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजसेवा से जुड़े लोगों ने भी माना, जिले में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बने

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों का हो सम्मान, जिले में राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जिले के सामाजिक संगठन, समाज सेवा से जुड़े लोग भी गांव समसपुर में मंजूर खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने के पक्ष में उतर आए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी सोनीपत के बहालगढ़ जैसा राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकें। इन सामाजिक व्यक्तियों ने समसपुर स्टेडियम को बहालगढ़ खेल स्टेडियम जैसा बनवाए जाने की मांग है। समाज हित कार्यों में जुटी प्रसास-ए ग्रुप संस्था और संघर्ष युवा क्लब के पदाधिकारियों ने खेल विभाग व प्रदेश सरकार से स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के तर्ज पर तैयार करने की मांग की है। इन सामाजिक कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि यहां बनने वाले स्टेडियम में कुश्ती, फुटबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक, दौड़ के मैदान राष्ट्रीय स्तर के बनाए जाने चाहिए। जिले में सभी प्रकार के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं तथा जिले का देश- विदेश में नाम चमकाया है। जिला खेल स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने से खिलाड़ियों को और ऊंचे स्तर पर जाने के अवसर पैदा हो सकेंगे। इससे जिले के खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा और उन्हें सुविधाएं मिलेंगी।

समसपुर में खेल स्टेडियम बनने से सभी खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनने से अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। यहां खो-खो व कबड्डी खेलों के अच्छे स्टेडियम बनने चाहिए। - सुमित सुहाग, अध्यक्ष, सामाजिक संगठन प्रयास ए ग्रुप
विज्ञापन


गांव समसपुर में बहालगढ़ जैसा स्टेडियम बनाना चाहिए। यहां सभी प्रकार के खेलों के मैदान राष्ट्रीय स्तर के होने चाहिए। स्टेडियम में हर प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। सामाजिक संगठनों की मांग की है कि प्रशासन व सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। - नितेश सिंगला, सचिव, प्रयास ए ग्रुप, सामाजिक संगठन

समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाए जाने से युवा खिलाड़ियों को विशेष फायदा पहुंचेगा। जिले में एक प्रकार से खेल नर्सरी तैयार हो जाएगी जिला खेलों का हब बन जाएगा। स्टेडियम में क्रिकेट का खेल मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए ताकि क्रिकेट खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के अवसर मिल सके। - विपुल जांगड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता

स्टेडियम में हर खेल का मैदान राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए स्टेडियम की जिले को सख्त जरूरत है। खेल स्टेडियम न होने से युवा खिलाडिय़ों को एकेडमी व अन्य स्थानों पर खेल अभ्यास करना पड़ रहा है। खिलाडिय़ों को सभी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। समसपुर में मंजूर हुए खेल स्टेडियम में आधुनिक स्तर की राष्ट्रीय खेल सुविधाएं मिलनी चाहिए। - विनीत जांगड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता

गांव समसपुर में राष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनना चाहिए। इसे लेकर वे संगठन की ओर से जल्द ही प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेंगे। उनका कहना है कि जिले में खेल स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को खासी परेशानी हो रही है। अब स्टेडियम मंजूर हुआ है। सरकार को जिले में सोनीपत के बहालगढ़ जैसा खेल स्टेडियम बनाना चाहिए। चरखी दादरी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। - विशाल डबास, प्रधान, संघर्ष युवा क्लब
विज्ञापन


जिले को राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की जरूरत है। वे कोच व खिलाड़ियों द्वारा उठाई जा रही राष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम की मांग का समर्थन करते हैं। यहां स्टेडियम बनने से युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढने के अवसर मिल सकेंगे। खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। स्टेडियम में सभी प्रकार के खेल मैदान आधुनिक तकनीक के होने चाहिए। - साहिल मित्तल, सचिव, संघर्ष युवा क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें