फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की सरकारी संपति पर अवैध कब्जे कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने नगर परिषद पर काबिज नेताओं और सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर शहर के बीचोंबीच कुछ सार्वजनिक संपत्ति को निजी संपत्ति बता बाजार भाव लेकर अवैध कब्जा करवा देने का आरोप लगाया है और मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
नफे सिंह राठी ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की। कुछ नगर पार्षदों समेत उनके 50 से अधिक कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ की कबाड़ी मार्केट में राज्य सरकार की मलकियत वाले खसरा नंबर 2338/1 और नगर परिषद की मलकियत वाले खसरा नंबर 2337 पर जिम्मेवार लोग अवैध कब्जा करवा रहे हैं। करीब 1680 वर्ग गज इस जमीन में से कुछ जमीन पर निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है। इसमें कुछ भूमि राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग की और कुछ नगर परिषद बहादुरगढ़ की मलकियत है। रजिस्ट्रियां खसरा नंबर 2336, 2335 और 2331 से संबंधित हैं, जबकि उनका कब्जा राज्य सरकार और नगर परिषद की मलकियत वाली जमीन पर दिया जा रहा है। राठी ने इस संबंध में जरूरी दस्तावेज भी पत्रकारों को दिखाए।
विज्ञापन

राठी ने अपने आरोप के समर्थन में नगर परिषद के खसरा नंबर 2337 और राज्य सरकार के खसरे नंबर 2338-1 की संपत्ति पर पांच लोगों के नाम अलग-अलग रजिस्ट्री होने का प्रमाण भी प्रेस वार्ता में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत कब्जा मौके पर खसरा नंबर-2338-1 और 2337 मिन पर करवाया जा रहा है। जिसका मार्केट रेट करीब दो लाख रुपये प्रति वर्ग गज है। इस तरह बाजार भाव पर ये करीब 100 करोड़ रुपये का मामला बनता है। हैरानी प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ आम आदमी अपने नक्शे पास करवाने के लिए नगर परिषद के धक्के खा रहा है वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद ऐसी जमीन के नक्शे पास कर रही है, जिसमें रजिस्ट्री दूसरे नंबरों की है और कब्जा कहीं दूसरी जगह दिया जा रहा है, जबकि रजिस्ट्री के मुताबिक ये खसरा नंबर कबाड़ी मार्केट रोड पर लगते ही नहीं है।
विज्ञापन

रिकार्ड हुआ था चोरी
बहादुरगढ़ में 15-16 नंवबर की रात को पटवारखाने से पाना नासियान उर्फ पांच पाना और पाना जोगियान उर्फ आठ पाना का लगभग 70 साल पुराना रिकार्ड चोरी हुआ था। नफे सिंह राठी ने कहा कि इस रिकार्ड को चोरी कराने का मकसद ही जमीन के घोटाले करना था, ताकि रिकार्ड किसी को मिले ही नहीं। न ताला टूटा न कहीं सेंध लगी और सारा रिकार्ड चोरी हो गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि इसके पीछे बहुत बड़े भू-माफिया का हाथ है जो रजिस्ट्री कहीं कराते हैं और कब्जे कहीं देते हैं। राठी ने कहा कि सरकार व नगर परिषद की जमीन पर कब्जा सरकार व नगर परिषद में काबिज प्रभावशाली लोग करा रहे हैं। इस मौके पर पांच पाना के सुखबीर राठी, मामन, रघबीर, ईश्वर, सोनू, देवेंद्र, अतर सिंह नंबरदार, सुनील राठी, बल्लू राठी के अलावा पार्षद शशि कुमार, पार्षद रमन यादव और पार्षद पति सोनू दलाल व कपूर राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें