फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा आज, झज्जर व बहादुरगढ़ में 22 केंद्रों पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से 23 व 24 दिसंबर को आयोजित एचटेट के नकल रहित संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त सोनल गोयल ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक में नकल रहित परीक्षा करवाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 23 व 24 दिसंबर को होने वाली एचटेट के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और के लिए जिले में 22 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इनमें छह झज्जर और 16 केंद्र बहादुरगढ़ के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बनाए गए हैं। एचटेट लेवल तीन की पीजीटी परीक्षा 23 दिसंबर को बाद दोपहर तीन बजे से साढे़ पांच बजे तक आयोजित होगी। 24 दिसंबर को सुबह टीजीटी लेवल दो की परीक्षा सुबह दस से दोपहर साढे़ बारह बजे तक और एचटेट लेवल एक जेबीटी के लिए यह परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से साढे़ पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
चार सदस्यीय टीम रखेगी नजर
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर इस कार्य के लिए चार सदस्यों की टीम का गठन किया गया है, जिसमें सुपरवाइजर के अलावा दो पुलिसकर्मी और एक बोर्ड कर्मचारी शामिल रहेगा। सभी सुपरवाइजर अपने अपने अलाट परीक्षा केंद्रों में फलाइंग स्कावायड के रूप में भी काम करेंगे। इसके अलावा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित कराना, केंद्रों पर जैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा परीक्षा शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक निगरानी रखेंगे। उपायुक्त सोनल गोयल ने स्पष्ट किया कि जिस भी परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो संबंधित सुपरवाइजर उनके लिए जिम्मेदार रहेेंगे।
विज्ञापन

--------------
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू
जिलाधीश एवं उपायुक्त सोनल गोयल ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करने आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि 23 दिसंबर व 24 दिसंबर को एचटेट परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी तरह का हथियार लेकर चलने, पांच या पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही सभी 22 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में परीक्षा की तिथि के दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक फोटो स्टेट व जीरोक्स मशीन भी चलाना गैर कानूनी होगा। जिलाधीश ने कहा कि उपरोक्त आदेशों की अवहेलना करने पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
जिले में 22 केंद्रों पर एचटेट होगा। इनमें महाराजा अग्रसेन कॉलेज झज्जर, डीएच लारेंस स्कूल झज्जर में दो परीक्षा केंद्र, एलए वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, एचआर ग्रीन फील्ड बादली रोड झज्जर, मॉडल स्कूल झज्जर जबकि बहादुरगढ़ में हरदयाल पब्लिक स्कूल, एसआर सेंचुरी में दो परीक्षा केंद्र, आकाश इंटरनेशनल स्कूल, गोल्डन वैली सीनियर सेकेंडरी, पीडीएम पब्लिक स्कूल, बाल विकास सीनियर सेकेंडरी, माउंट व्यू सीनियर सेकेंडरी, मॉडर्न सीनियर स्कूल में दो केंद्र, सैंट सोल्जर एमआर सीनियर सेकेंडरी, श्री रामा भारती स्कूल, बीएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो परीक्षा केंद्र तथा डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल बहादुरगढ़ में परीक्षा केंद्र होंगे। सभी केंद्रों के लिए उपायुक्त की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुशील सारवान, उपमंडल अधिकारी (ना.) बेरी संजय राय, उपमंडल अधिकारी (ना.)बहादुरगढ जगनिवास, एसडीएम बादली त्रिलोक चंद, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच सहित परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

झज्जर और बहादुरगढ़ में 22 केंद्रों पर आज होगा एचटेट
परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें