फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगेंद्र ने पहनाई अपनी मंगेतर ललिता को अंगूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हरियाणा का एक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। औचंदी निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोगेंद्र की वीरवार को बहादुरगढ़ में सगाई हो गई। जोगेंद्र के साथ बंधन में बंधने वाली हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सतपाल दलाल की भतीजी ललिता दलाल है। सगाई समारोह बहादुरगढ़ के गजराज कोंटिनेंटल में हुआ।
हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सतपाल दलाल सतपाल गांव मांडोठी निवासी हैं। जोगेंद्र की होने वाली पत्नी एमडीयू से केमिस्ट्री में एमएससी कर रही है। शादी के बाद घर गृहस्थी और कुश्ती के बीच की केमिस्ट्री के बारे में पहलवान जोगेंद्र का कहना है कि शादी जीवन का अहम हिस्सा है। इससे उनके इरादे और ज्यादा मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी वे कुश्ती में देश के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि जोगेंद्र औचंदी मिट्टी के साथ मैट के भी बेहतरीन पहलवान है। मिट्टी के मुकाबलों में जोगेंद्र करीब 40 बार हिंद केसरी, रूस्तमें हिंद और भारत केसरी के खिताब हासिल कर चुका है। दिल्ली कॉमनवेल्थ में सुपर हेवीवेट कुश्ती में जोगेंद्र ने रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद विदेश में हुई दो कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जोगेंद्र स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

2018 में करेंगे शादी
आठ साल की उम्र में कुश्ती शुरू करने वाला जोगेंद्र विश्व कैडेट कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव भी बढ़ा चुका है। पहलवान जोगेंद्र की सगाई समारोह में कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों नेे भी भाग लिया। दोनों ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद शादी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें