दिल्ली क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल तीन को
चरखी दादरी।
दिल्ली में होने वाली क्रिकेट लीग के चयन के लिए शहर स्थित डीआरके क्रिकेट अकादमी में तीन सितंबर को ट्रायल ली जाएगी। इसमें चयनित 40 खिलाड़ियों का पहले एक सप्ताह के लिए निशुल्क कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप के दौरान 16 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जोकि दिल्ली में होने वाली लीग में खेलेंगे। इस लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जयपुर में होने वाले वत्स नेशनल टूर्नामेंट के लिए होगा। ट्रॉयल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना सामान व सफेद कीट अवश्य साथ लाएं। यह जानकारी डीआरके क्रिकेट अकादमी के कोच आनंद सिंह ने प्रेस को जारी बयान में दी।