रैली के लिए जाट संघर्ष समिति ने किया जनसंपर्क
बाढड़ा।
तीन सितंबर को झज्जर के रासलवाला चौक पर होने वाली प्रदेशस्तरीय रैली में अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने जिला प्रधान राजकुमार हड़ौदी के नेतृत्व में गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समिति ने हलके के गांव काकड़ौली हुक्मी, काकड़ौली सरदारा, जीतपुरा, लाडावास, द्वारका, डांडमा, कारी आदि गांवों में ग्रामीणों को भी संबोध्तिा किया। उन्होंने कहा कि जाट समाज के आंदोलन के दौरान सरकार ने जाट नेताओं की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इतना अधिक समय बितने के बावजूद सरकार ने सभी वायदों को पूरा नही किया है। मांगों को पूरा करने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। सरकार को जाट समाज की मांगों को शीघ्र पूरा करना चाहिए। इस मौके पर श्योराण खाप पच्चीस के अध्यक्ष बिजेन्द्र बेरला, भीम सिंह द्वारका, विद्यानंद हंसावास, प्रदीप बाढड़ा, उमेद सिंह जेवली,सुबे सिंह काकड़ोली, सूरजभान, प्रदीप, मनीराम, नरेंद्र, राजेंद्र मान आदि मौजूद रहे।