झज्जर। ठोस कचरा प्रबंधन प्लांट शहर में नहीं होने के कारण शहर का कूड़ा ऊटलौदा भेजा जाता था जहां नपा की करीब 8 एकड़ जमीन पर खुले में ही डाला जाता था। इसके चलते वहां आसपास के किसानों को काश्त करने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। इस पर अमर उजाला ने इसे 27 मई के अंक में प्रमुखता से उठाया था जिसके चलते अब शहरी निकाय ने मामले पर संज्ञान लेते हुए झज्जर शहर का कूड़ा रोहतक के सोलिड-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजने की योजना बनाई है। हालांकि मामला अभी पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ा है लेकिन आने वाले दिनों में इस पर कार्य हो जाएगा। इसके चलते ऊटलौदा गांव के किसानों को राहत मिलेेगी। नपा सचिव नरेंद्र सैनी ने बताया कि झज्जर शहर का कूड़ा रोहतक के प्लांट में भेजे जाने को लेकर आलाअधिकारियों के साथ विचार-विमर्श चल रहा है।
ऊटलोदा नहीं अब झज्जर का कूड़ा जाएगा रोहतक
----------
फोटो संख्या-13: 27 मई के अंक में प्रकाशित समाचार।