बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को दीक्षांत और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर मदन मोहन जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली को आमंत्रित किया गया। 210 छात्र-छात्राओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। मंच संचालन डॉक्टर विजय एवं निशा मलिक ने किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की मेहनत की प्रशंसा की और उन्हें जीवन आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य आनंद काद्यान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और महाविद्यालय की गतिविधियों और आवश्यकताओं से सबको अवगत करवाया। सत्र 2023-24 व सत्र 2024-25 में पास आउट 210 छात्र-छात्राओं को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमेश कुमार, डॉक्टर नवीन कुमारी,डॉ रवींद्र, श्री विकास शर्मा, रेणू गुलिया, मंजीत मेहरा, डॉ पूनम चौधरी, डॉ रवि शर्मा, डॉक्टर पूनम रानी, सुभाष चंद्र, मंजीत, आरती डॉ.आशा, डॉक्टर बेबी, डॉक्टर समता, राजपाल, डॉक्टर यशपाल,श्री नीरज शर्मा श्रीमती कविता, श्री भूपेंद्र, श्री आदित्य आदि सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
118 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री और 92 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान की गई। अंत में डॉक्टर पूनम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉक्टर राजशेखर ने हिंदी व संस्कृत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। गायन द्वारा अनमोल ने सबका मन मोह लिया।