चरखी दादरी। बैंक से भुगतान लेकर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने रुके रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी का दो लाख रुपये से भरा थैला टप्पेबाज निगाह चूकते ही उड़ा ले गए। वारदात को अंजाम देने वाले टप्पेबाज रिटायर्ड कर्मी के पीछे बैंक से ही लग लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक बच्चा और एक युवक रिटायर्ड कर्मी के पीछे आता दिखा है। पुलिस ने इसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अचीना निवासी रामकिशन स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पेंशन पटियाला बैंक की दादरी शाखा में आती है। वीरवार दोपहर वह अचीना से दादरी पटियाला बैंक में रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये उन्हें बेटी को देने थे। उन्होंने बैंक से दो लाख निकाले और फिर अचीना जाने के लिए चल पड़े। बैंक से कुछ कदम चलते ही वह एक मेडिकल स्टोर पर करकर दवा लेने लगे और नोटों से भरा बैग काउंटर पर रख दिया। क गया। उसने बताया कि उसे अपनी दवाइयां लेनी थी। दवा खरीदते समय उसने हाथ में लिया बैग अपने पास ही काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान निगाह बचते ही कोई टप्पेबाज नोटों से भरा थैला उठा ले गया। थैला गायब देख उनके होश उड़ गए। इधर-उधर तलाशने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। मामले की शिकायत सिटी थाने में की गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को देखा गया तो पता चला कि एक बच्चा और एक युवक काउंटर पर बुजुर्ग पर नजर रखते दिखे।
इसके बाद उसने इधर-उधर बैग की तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। फिर वह सिटी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत सौंपी। पीड़ित ने बताया कि उसकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर बैंक पहुंचा और वहां सीसीटीवर खंगाले। 78 वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि सीसीटीवी में एक बच्चा और एक युवक उसके काउंटर छोड़ने के बाद से ही नजर रखते दिखे हैं। शक है कि इन्हीं ने पूरी रेकी के साथ वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।