फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा के चेयरमैन नियुक्त होने पर कांग्रेसियों ने बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस की को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त करने पर खुशी जताई। सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के लाल चौक पर लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद का आभार भी प्रकट किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सभी वर्ग के चहेते हैं। हरियाणा में हर वर्ग की जुबान पर चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम था। उन्होंने रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराकर हरियाणा को देश मे एक नई पहचान दिलाई। नगर परिषद की चेयरपर्सन शीला राठी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दलित वर्ग, व्यापारी वर्ग, युवा वर्ग, महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव संघर्ष किया हैं, इसीलिए हरियाणा की जनता की जुबां पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम है। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से पूरी तरह से उब चुकी है और अब भाजपा के विकल्प के तौर पर कांग्रेस को देख रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता राजपाल आर्य, बिजेंद्र राठी, विनोद जांगड़ा, रवि खत्री, रवींद्र जाखड़, प्रेम चंद, राजेश खत्री, सत्यप्रकाश छिकारा, युवराज छिल्लर, संदीप राठी, धर्मेंद्र वत्स, जगदीश नंबरदार, जयभगवान, कर्ण भाटिया, सतनारायण गोदारा, बलबीर, राकेश गुलिया, राजू छिल्लर, राजेश ठेकेदार, सुनील खत्री, राजेश पहलवान, ओमप्रकाश पांचाल, संजय दहिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें