बहादुरगढ़। गांव परनाला के काफी ग्रामीण मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए। ग्रामीण अशोक सोनू राठी के नेतृत्व में राजीव राठी के घर पर भाजपा में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए और विधायक नरेश कौशिक के समक्ष भाजपा का पटका पहन पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि आज पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए शामिल हुए ये ग्रामीण अब भाजपा परिवार का अभिन्न अंग हैं। भाजपा परिवार की बढ़ोतरी होने से पार्टी की ताकत बढ़ती है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है और लोकसभा चुनाव में देश की जनता अपार बहुमत से मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने जा रही है। अशोक सोनू राठी ने कहा कि भाजपा ने गरीब, किसान, मजदूर आदि सभी को साथ लेकर चलने की नीति बनाई और लागू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन पांच साल के कार्यकाल में नए भारत का निर्माण करने में अपनी भागीदारी निभाई और आज पूरा देश केंद्र सरकार के सफलतम कदम में सहभागी बनने के लिए उत्साहित है। राजीव राठी ने कहा कि सभी के घरों में रसोई गैस पहुंचाई गई, जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क इलाज की सुविधा, बाजरा की 1950 व सरसों की सरकारी खरीद चार हजार रुपये प्रति क्विंटल करना कोई छोटे फैसले नहीं हैं। इस अवसर भाजपा नेता महेश कुमार, दिनेश शेखावत, सुरेंद्र भारद्वाज व जयपाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।