फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या सुनने पहुंचे विधायक से छात्राएं बोलीं- कालेज से जाते हम खड़े होकर करतीं हैं सफर, अलग से बस चलवा दो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। विधायक राजदीप फौगाट ने वीरवार दोपहर बस स्टैंड क्षेत्र में पहुंचकर स्कूली और कालेज की छात्राओं सहित व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बौंदकलां क्षेत्र की छात्राओं ने विधायक से कहा कि घर से शिक्षण संस्थान आते-जाते समय बस में खड़ी होकर यात्रा करती हैं। उनके लिए स्पेशल बस न होने से लोग बेहद परेशान हैं। इस पर विधायक ने जीएम रोडवेज को मौके पर बुलाकर इस संबंध में निर्देश जारी किए। जीएम धनराज कुंडू ने रोहतक रूट पर जल्द ही छात्राओं के लिए स्पेशल बस चलाने का आश्वासन दिया। वहीं, व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक शौचालयों की कमी बताने पर विधायक ने नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया से भी बातचीत की।
विज्ञापन

विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा की दादरी क्षेत्र की हर समस्या को दूर किया जा सके। दादरी के विकास के लिए वो सदैव तत्पर है। बस स्टैंड पहुंचने से पहले विधायक ने पूर्ण मार्केट के दुकानदारों की समस्याएं भी सुनीं। दुकानदारों व बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने विधायक को बताया कि बस स्टैंड रोड व परिसर में सार्वजनिक शौचालय की कमी है। इसके साथ-साथ बस स्टैंड रोड पर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। शौचालयों की कमी पर विधायक ने रोडवेज प्रबंधक व नगर परिषद् चेयरमैन से अनुरोध किया कि वो अपने विभागों के माध्यम से बस स्टैंड पर व्यापारियों व आमजन के लिए शौचालयों का निर्माण कराएं। धनराज कुंडू और संजय छपारिया ने विधायक को विश्वास दिलाया कि जल्द ही यहां सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवा दिया जाएगा। बस स्टैंड परिसर में उपस्थित छात्राओं ने विधायक राजदीप फौगाट को बताया कि दादरी से रोहतक रोड पर छात्राओं के लिए कोई भी अलग से बस नहीं है। जो बस इस रूट पर चलती हैं उनमें अत्यधिक भीड़ होने के कारण उन्हें न केवल खड़े होकर सफर करना पड़ता है बल्कि अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इस पर विधायक राजदीप ने जीएम धनराज कुंडू से दादरी-रोहतक रोड पर केवल छात्राओं के लिए अलग से बस सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए। रोडवेज जीएम ने विधायक को बताया कि जल्द ही इस रूट पर छात्राओं के लिए एक अन्य बस शुरू कर दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद आनंद महाराणा, संदीप प्रधान, डॉ. बाबूलाल वर्मा, जय किशन शर्मा, राजेश जांगडा, सूरज बेनीवाल, संजीत धवन, जतिन गर्ग, अतुल फौगाट, अरविंद सांगवान, अमित खातीवास, लखन, मोहित रंगा, विशाल राजपूत, साहिल, मनोज, राहुल बंसल, अनुज आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें