फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की छमाही से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की छमाही से लौट रही बुजुर्ग महिला की सड़क हादसे में मौत, बेटा रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। कनीना रोड पर एक तेज रफ्तार टाटा-407 ने संतोखपुरा निवासी मां-बेटे की बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के बेटे और घायल के भाई के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने पीजीआई में मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका महिला अपने भाई की छमाही पर गांव छपार गई थी और वापिस संतोखपुर लौटते समय यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में संतोखपुरा निवासी मीर सिंह ने बताया कि वह पूर्व सैनिक है। रविवार को गांव छपार में उसके मामा उदयराम की छमाही थी। उसका भाई जयवीर व मां धर्म कौर बाइक पर सवार होकर छपार गांव गए थे। जब वो वहां से संतोखपुरा गांव लौट रहे थे तो कनीना रोड पर टाटा-407 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में उसकी मां व भाई को गंभीर चोटें आई और उन्हें उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिहित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मीर सिंह ने बताया कि पीजीआई पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के बेटे के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें