फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में एक आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधीर पुत्र गजे सिंह निवासी गांव पहाड़ीपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई है। चोरी के उपरोक्त मामले में एक आरोपी अतुल पुत्र इंद्रजीत निवासी गांव पहाड़ी पुर जिला झज्जर पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

छुछकवास चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज निवासी गांव पहाड़ी पुर जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह अपने किसी रिश्तेदार का ट्रैक्टर खेत में काम करने के लिए मांग कर लाया था। 2 दिसंबर 2018 की रात को उसने ट्रैक्टर को गांव में ही एक प्लॉट में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह ट्रैक्टर संभाला तो वहां नहीं मिला। वहीं मालूम हुआ कि गांव के ही कुलदीप का ट्रॉली डंपर जिसमें धान भरे हुए थे भी उसी रात चोरी हो गया। जिसे कोई नाम पता न मालूम व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया था। रिमांड के दौरान पूछताछ के पश्चात आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें