फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने नहीं ली जिम्मेदारी, भगवान भरोसे रहा परीक्षार्थियों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। एचटेट लेवल-3 की परीक्षा शनिवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। करीब 1232 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे लेकिन सामान रखने का प्रबंध नहीं होने से परीक्षार्थी परेशान रहे। गुहार लगाने के बावजूद न तो पुलिस कर्मचारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हुए और न ही सेंटर की तरफ से कोई प्रबंध थे। इस कारण उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के बाहर पेड़ के चबूतरे पर रखी भगवान की मूर्तियों के भरोसे अपना सामान रखकर चलते बने। सामान रखने की व्यवस्था का प्रबंध नहीं होने पर परीक्षार्थियों ने रोष भी जताया। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की गाड़ियां खड़ी कराने के लिए जनता कालेज के बलिदान स्टेडियम में पार्किंग की व्यवस्था कराई थी। ज्यादातर गाड़ियों को स्टेडियम में ही पार्क किया गया। कुछ परीक्षार्थियों ने अपनी गाड़ियां ढाणी फाटक आरओबी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी कर दी। पार्किंग के बावजूद गाड़ियों की चाबियां रखने की व्यवस्था नहीं होने से परीक्षार्थी परेशान रहे।
शनिवार को शहर के जनता कालेज और चरखी गांव समीप स्थित एससीआर और आरईडी स्कूल में बनाए चारों परीक्षा केंद्रों पर एचटेट परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने धारा-144 भी लगाई और पुलिस से इसकी पूर्णतया पालना भी कराई। पिछले बार की तरह न तो इस बार फोटो स्टेट की दुकानें खुली और न ही किसी को परीक्षा केंद्र के समीप किसी बाहरी तत्व को पुलिस कर्मचारियों ने खड़ा होने दिया। करीब साढ़े 12 बजे परीक्षार्थियों की अंदर एंट्री शुरू हुई जो कि दो बजे तक चली। हालांकि जाम में फंसने वाले एवं पांच-दस मिनट बाद तक आने वाले परीक्षार्थी को अंदर जाने दिया। इसके बाद 2.20 बजे जनता कालेज का मेन गेट बंद हो गया। इस कालेज में दो परीक्षा केंद्र (बी-1 और बी-2) थे। इनमें से बी-1 पर 302 और बी-2 पर 310 परीक्षार्थियों की व्यवस्था थी। वहीं, गांव चरखी के एससीआर और आरईडी स्कूल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोनों केंद्रों पर 310 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था थी। करीब 12.58 बजे डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप नैन जनता कालेज परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसके बाद डेढ़ बजे एचटेट परीक्षा के ओवरऑल इंचार्ज एसडीएम ओमप्रकाश देवराला परीक्षा केंद्र पहुंचे। एडीसी मनोज कुमार 2.25 बजे पर परीक्षा केंद्र पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


सामान रखने की व्यवस्था नहीं, अंदर लेकर नहीं जाने दे रहे
- मैं महेंद्रगढ़ से आया हूं। मैंने अपनी गाड़ी में ही पर्स, मोबाइल और अन्य सामान रख दिया लेकिन चाबी लेकर अंदर नहीं जाने दे रहे। पुलिसकर्मियों सहित ड्यूटी स्टाफ से भी बात की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पेड़ के नीचे ही मैंने चाबी रखी है। - विजय संघी, परीक्षार्थी

- मैं करीब 45 किलोमीटर दूर से गाड़ी में आया हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। सामान तो गाड़ी में रख दिया लेकिन चाबी कहां रखूं समझ में नहीं आ रहा। पुलिस कर्मचारी और मेन गेट पर खड़ा कालेज स्टाफ चाबी लेने को राजी नहीं है। - विपलव, परीक्षार्थी
विज्ञापन


कोट
जिले के चारों परीक्षा केंद्रों पर एचटेट लेवल-तीन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और हर केंद्र पर 15 से 20 पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के साथ पेट्रोलिंग पार्टियां भी चक्कर लगाती रही। किसी प्रकार का कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं होने दिया गया। - मनोज कुमार, अतिरिक्त जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें