फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी रोडवेज डिपो को मिले 55 नए कंडक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। चरखी दादरी रोडवेज डिपो में 55 नए परिचालक मिल गए हैं। इससे अब पुराना टाइमटेबल फिर से लागू होने पर डिपो में बस सेवा पटरी लौटने लगी है। ओवरटाइम बंद कर दिए जाने से विभाग को नया टाइमटेबल बनाना पड़ा था। अब चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, झुंझनू सहित सभी लंबे रूटों पर बसें पहले की तरह चलने लगी हैं। इस समय रोजाना 90 से 93 बसें चल रही हैं।
सरकार द्वारा ओवरटाइम बंद कर दिए जाने से डिपो से बस सेवा चरमरा गई थी। तकरीबन सभी रूटों पर 24 ट्रिप कम करनी पड़ी थी। ऐेसे में यात्रियों को दो से तीन घंटें बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। चंडीगढ़ रूट पर भी दो बसों की कटौती कर दी गई थी जबकि इस रूट पर चार बसें चलती थी। इस रूट का ओवरटाइम साढ़े छह घंटे का बनता है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जयपुर की दो बसें बंद करनी पड़ी थीं। दिल्ली रूट पर भी दो-तीन ट्रिप कम कर दी गई थीं। चंडीगढ़-नारनौल बस को नारनौल की बजाय चरखी दादरी तक कर दिया था। दिल्ली-दादरी बस सेवा के भिवानी के अतिरिक्त चक्कर बंद करने पड़े थे। रोहतक रूट की भी दो ट्रिप कम कर दी गई थीं। लोहारू रूट पर भी दो ट्रिप कम हुई थीं। इस प्रकार विभिन्न रूटों पर करीब 24 ट्रिप करनी पड़ी थी।
विज्ञापन

---
रोजाना दौड़ रही 90 से 93 बसें
बस सेवा के पटरी पर लौटने से रोजाना 90 से 93 बसें तकरीबन सभी रूटों को कवर करने लगी हैं। सभी लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू कर दी है। चंडीगढ़ रूट पर सभी चारों बसें चलने लगी हैं। नए परिचालक आने से डिपो में अब परिचालकों की संख्या करीब 235 तक पहुंच गई है। चालकों की संख्या पहले से ही करीब 235 है। गौर हो कि सरकार ने ओवरटाइम बंद कर चालक-परिचालकों से सप्ताह में 48 घंटे काम लेने का निर्णय ले रखा है। वहीं रोडवेज डिपो महाप्रबंधक धनराज कुंडू का कहना है कि डिपो में अब बस सेवा पूरी तरह से पटरी पर है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें