फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेणी लगाने पर 500 और देशी गाय रखने वाले को 1100 रुपये देगी झाझडिया खाप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। अखिल भारतीय सर्व जाती झाझड़िया खाप त्रिवेणी लगाने वाले को 500 और देसी गाय रखने वाले को 1100 रुपये देकर सम्मानित करेगी। रविवार को दादरी शहर के रोज गार्डन में आयोजित खाप पंचायत में अलग-अलग राज्यों से आए खाप पदाधिकारियों ने लिया। पंचायत में सामाजिक बुराइयों पर मंथन किया गया तो वहीं, भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं के खिलाफ भी मोर्चा खोलने के लिए एकजुट होने की अपील की गई। पंचायत की अध्यक्षता खाप अध्यक्ष राय सिंह झाझड़िया ने की।
पंचायत में पहुंचे पंजाब प्रधान गंगाजल ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियां जैसे भ्रष्टाचार, यौन शोषण, गर्भ हत्या, आपसी वैरभाव को मिटाकर ही समाज में शांति और सद्भावना का माहौल पैदा हो सकता है। भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ अब मिलकर मुकाबला करेंगे और उनका बहिष्कार करेंगे। इन विभिन्न मुद्दों पर अखिल भारतीय सर्वजाती झाझड़िया खाप का महासम्मेलन 25 फरवरी को हिसार की जाट धर्मशाला में होगा। राजस्थान प्रधान रामस्वरूप कहा कि आरक्षण ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है इसलिए आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। आरक्षण का लाभ 36 जातियां ही ले रही हैं जबकि देश में 156 जातियां हैं। देश के नेताओं ने 36 जातियों को राजनैतिक लाभ के लिए आरक्षण देकर आपसी भाईचारा बिगाड़ दिया है। हरियाणा प्रधान कैप्टन निहाल सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को योग्यता के अनुसार नौकरी दें। यदि नौकरी नहीं दे पाती तो दस हजार रुपये हर माह बेरोजगारी भत्ता दे। नौकरी न मिलने के कारण पढ़े-लिखे युवा अपराध के दलदल में फंसते जा रहे हैं। ईश्वर सिंह घिकाड़ा, जयवीर शेरपूरा, प्रचार मंत्री राजेश गारणपूरा, प्रधान सतवीर नंबरदार, ताराचंद, नंबरदार बनवारी लाल, हिसार प्रधान हवा सिंह ने भी पंचायत को संबोधित किया।
विज्ञापन


50 वर्ष के किसान को मिले दस हजार पेंशन
पंचायत में खाप पदाधिकारियों ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी की तर्ज पर सरकार को वृद्ध किसान की पेंशन का प्रावधान करना चाहिए। 50 वर्ष के किसान व मजदूर को भी सरकार 10 हजार पेंशन लाभ दे ताकि उनके बच्चे भी पढ़-लिख सके।
विज्ञापन


विचार-विमर्श कर लिया निर्णय: राय सिंह झाझड़िया
खाप के अध्यक्ष राय सिंह झाझड़िया ने बताया कि पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है कि अगर कोई बड़, पीपल, नीम यानी त्रिवेणी लगाएगा तो उसे खाप 500 रुपये और समाज में देशी गाय रखने वाले को 1100 रुपये इनाम देकर सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें