फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में हुआ फैसला: चार गांवों के युवाओं को मिले एनटीपीसी में नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। मोहनबाड़ी गांव के ग्राम पंचायत भवन में चार गांव गोरिया, मोहनबाड़ी झाड़ली, खानपुर खुर्द चार गांवों भूमालिकों की पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की अध्यक्षता स्योराम मोहनबाड़ी की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत में अनेक मुद्दा पर विचार किया गया है। एनटीपीसी का जब 7 अक्तूबर 2007 को उद्घाटन किया गया था तो उस समय यह घोषणा हुई थी कि जिस किसान की भूमि अधिग्रहण किया गया है, उनके परिवार को नौकरी मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि जिन किसानों की एक इंच भी जमीन एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट के लिए गई है, उस परिवार के योग्यता के आधार पर एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की घोषणा की थी। लेकिन अब केवल उन परिवारों को नौकरी दी गई, जिनकी दो एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहित की गई है।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस शासनकाल ने चार गांव गोरिया, मोहनबाड़ी, झाड़ली, खानपुर खुर्दे इन गांवों के युवाओं योग्यता के आधार पर 212 नौकरी दी गई। दो एकड़ जमीन से कम वाले भूमालिकों को एनटीपीसी में जमीन अधिग्रहण होने के बाद भूमालिकों के बच्चे मजदूरी के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। पंचायत में एक कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों 25 अक्तूबर को जिला उपायुक्त के माध्यम से सीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें