फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्चर्ल फेस्ट में क्विज कांटेस्ट संपन्न, आज होंगे नृत्य-गीत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़।
रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय खंड स्तरीय कल्चर्ल फेस्ट शुरू हो गया। पहले दिन क्विज प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में जीत दर्ज कर जीपीएस शंकर गार्डन, जीजीएसएसएस नीलोठी व जीजीएसएसएस भापड़ोदा ने डिस्ट्रिक लेवल के लिए क्वालफाई किया।
कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कोहली ने फेस्ट का शुभारंभ किया। क्विज प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्ग में हुई। पहले वर्ग में तीसरी से पांचवीं, दूसरे में छठी से आठवीं और तीसरे में नौंवी से दसवीं के विद्यार्थी रहे। स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये 72 में से कुल 18 टीमें दूसरे चरण में पहुंची। दूसरे चरण में बच्चों से सवाल-जवाब किए गए। पहले वर्ग में जीपीएस शंकर गार्डन प्रथम, जीपीएस काठमंडी द्वितीय और जीपीएस रोहद तृतीय रहा। दूसरे वर्ग में जीजीएसएसएस नीलोठी ने पहला, जीएसएसएस बहादुरगढ़ ने दूसरा और जीजीएसएसएस लोहारहेड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीसरे वर्ग में जीजीएसएसएस भापड़ोदा ने पहला स्थान पाया। जबकि जीजीएसएसस जसोरखेड़ी और जीजीएसएसएस माजरी क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य रमेश चंद्र की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन अमित दलाल ने किया। विजय लक्ष्मी, जितेंद्र खत्री, हरीश डागर, रवि धनखड़, संजय राठी, बीईओ कार्यालय से सहायक गीता, प्रवक्ता रामानंद, विजय खत्री व कप्तान सिंह इस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिता
फेस्ट में दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। जिसमें ग्रुप डांस, सोलो डांस, रागिनी व सांझी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष रमेशचंद्र ने बताया कि बच्चों में प्रतियोगिताओं के प्रति उत्साह है। वहीं जो बच्चे प्रतियोगिताओं में अव्वल रहेंगे, उन्हें नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें