फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक, धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होगा भगवान शिव के मंदिरों में जलाभिषेक, धूमधाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व
विज्ञापन

फोटो-4 व 5
- शिव मंदिरों में दिश तैयारियों को अंतिम रूप
- डाक कांवड़ों का आगमन जारी, कांवड़ सहायता शिविरों का
होगा समापन
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। सावन मास की शिवरात्रि को भगवान शिव के मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी, वहीं मध्यरात्रि के बाद जलाभिषेक का दौर शुरू हो जाएगा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए शिवभक्त भी अपने परिजनों के साथ भगवान शिव के पवित्र शिवलिंगों पर गंगाजल चढ़ाएंगे। जबकि जिला भर में शिव भक्त व्रत रख कर भोले नाथ की पूजा अर्चना करेंगे। व्रत को लेकर शिव भक्तों ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं मंदिरों में भी पूृजा अर्चना के लए िसभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मुख्य मंदिरों को सजाया गया है। जिला के बिरधाना गांव के शिव मंदिर में और जिला की सीमा से सटे बागौत गांव में जमीन से निकले हुए भगवान शिव के प्राकृतिक शिवलिंग विराजमान हैं। दोनों मंदिरों में बड़ी सं या में कांवड़ चढ़ाई जाती हैं। जबकि सबसे अधिक कांवड़ बागौत गांव के प्राचीन शिव मंदिर में चढ़ाई जाती हैं। यहां पर सावन मास की नवमीं से ही शिव मेला शुरू हो जाता है। कांवडिय़ों की भीड़ को देखते हुए नवमीं से ही यहां पर जलाभिषेक का दौर शुरू हो जाता है। वहीं एकादशी को भी बड़ी संचया में कांवड़ चढ़ाई जाती हैं। सावन मास की शिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा करने भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है। जिला भर के मंदिरों में सुबह ही भगवान शिव के मंदिरों में पूजा अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। भगवान शिव के पवित्र शिवलिंगों पर भक्तों ने जलाभिषेक कर महादेव से आशिर्वाद प्राप्त करेंगे। क्षेत्र में कांवडिय़ों का आगमन भक्तिमय बना हुआ है। कांवडिय़े अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
----
हर तरफ लगे कांवड़ सहायता शिविर
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों की सेवा और सहायता के लिए शिव भंक्तों ने जिला भर में हर तरफ कांवड़ सहायता शिविर लगाए हुए हैं। क्षेत्र के हर गांव, मंदिर और सड़कों के किनारे शिविर लगाए गए शिविर शिवरात्रि की पूजा के साथ समपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बागौत और बिरधाना में लगे मेले
शिवरात्रि पर्व पर बिरधाना औरा बागौत गांव में दोनों स्थानों पर मेले लगे हुए हैं। मेलों में बच्चे और महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। कांवड़ लेकर आए शिव भक्तों के परिजन भी मंदिरों में पहुंच चुके हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के प्रबंध भी किए जा चुके हैं। मेलों में शरारती तत्वों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें