फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 तक महेंद्रगढ़ डंपिंग प्वाइंट की सफाई न होने पर विधायक व पार्षद कूड़े पर बैठकर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर विधायक ने दी चेतावनी, ज्ञापन भी सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। इनेलो विधायक व पार्षदों ने शहर के महेंद्रगढ़ चुंगी से डंपिंग प्वाइंट की सफाई किए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद ईओ और नप चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा है। विधायक व पार्षदों ने नप प्रशासन को 19 अगस्त तक समस्या का समाधान न होने पर डंपिंग प्वाइंट स्थल पर धरना दिए जाने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में इनेलो विधायक राजदीप सिंह और पार्षदों ने नप अधिकारियों को बताया कि करीब चार माह पूर्व महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप बने डंपिंग प्वाइंट को बंद करवाया गया था। यहां नगर परिषद की ओर से कचरा डाला जाता था। इससे आसपास की बस्ती के लोगों को काफी परेशानी होती रही है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप से रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी गुजरती हैं। बस्ती के लोगों को परेशानी हो रही है। शहर का सौंदर्यीकरण प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि एक तरफ सरकार स्वच्छता का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर शहर को कचरे के जरिए प्रदूषित किया जा रहा है। महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप अवैध डंपिंग बनाना सरासर गलत है। इससे पूरे शहर की आबोहवा खराब हो रही है। शहर के दुकानदारों व अन्य कारोबारियों का यही से गुजरना होता है उन्हें दुर्गंध से गुजरना पड़ता है। आसपास की बस्ती में बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

विधायक ने नप ईओ और नप चेयरमैन संजय छपारिया को बताया कि डंपिंग प्वाइंट आबादी से दूर होना चाहिए। कचरे का ठीक प्रकार से प्रबंधन करना चाहिए। विधायक राजदीप ने कहा कि चार माह बीतने पर भी डंपिंग प्वाइंट की सफाई नहीं की गई है। विधायक व पार्षदों नप अधिकारियों से डंपिंग प्वाइंट की सफाई के साथ- साथ नालों की भी सफाई करवाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में 19 अगस्त तक समस्या का समाधान न होने पर डंपिंग प्वाइंट स्थल पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों मेें पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद महेश गुप्ता, पूर्व पार्षद सुभाष स्वामी, पार्षद कुलदीप सिंह और पार्षद दिनेश जांगड़ा आदि मौजूद थे। विदित रहे चार माह पूर्व विधायक व अन्य व्यक्तियों ने इस डंपिंग प्वाइंट को लेकर रोष प्रदर्शन किया था। बाद में इस संबंध में कई लोगों पर मामले भी दर्ज हुए थे। नगर परिषद अधिकारियों ने विधायक को इस समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें