कानोंदा में भजन कीर्तन आज
बहादुरगढ़।
हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव कानोंदा में प्रभु सदानंद धाम आश्रम की ओर से 12 मई शनिवार से सत्संग एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा। यह कार्यक्रम सायं 4 बजे से शुरू होकर रात्रि 9 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम गांव की भक्तों वाली चौपाल में होगा। भगवद् शोभा यात्रा 16 मई को प्रात: 8 बजे निकलेगी। यह जानकारी आश्रम के प्रवक्ता ने दी।
--------------------