फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों के गोदाम में शार्ट-सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट-सर्किट से किताबों के गोदाम में लगी आग, किताब, फर्नीचर जलकर राख
विज्ञापन

चरखी दादरी। घिकाड़ा रोड स्थित एक किताबों के गोदाम में बुधवार सुबह शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना नुकसान व हादसा और बड़ा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

शहर निवासी अरविंद ने घिकाड़ा रोड स्थित केएन स्कूल के सामने अरविंद सेल्स कॉरपोरेशन नाम से किताबों का गोदाम बना रखा है। यहां किताबें छापने के लिए टाइपिंग की भी व्यवस्था भी है। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे स्कूल स्टाफ ने गोदाम से धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं, आग का पता चलते ही गोदाम संचालक भी मौके पर पहुंच गया। सूचना के कुछ देर बाद ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गोदाम में रखी किताबें, फर्नीचर सहित इलेक्ट्रोनिक जल चुके थे। गोदाम संचालक ने बताया कि किताबों के अलावा फर्नीचर व चार कंप्यूटर सेट भी आग में जलकर राख हो गए। गोदाम संचालक ने बताया कि घटना के समय गोदाम में लाखों रुपये की किताबें रखी हुई थी। वहीं, आग की खबर सुनते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। गोदाम संचालक अरविंद ने बताया कि गोदाम को ठीक प्रकार से वो बंद करके गए थे। आग का कारण शार्ट-सर्किट ही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें