फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट शिफ्टिंग की मांग उठी, दस दिन बाद आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपिंग प्वाइंट से निकलने वाला धुआं शहर की आबोहवा को बना रहा जहरीला
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के बीचोंबीच महेंद्रगढ़ चुंगी पर नगर परिषद द्वारा बनाया गया डंपिंग प्वाइंट शहरवासियों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। आए दिनों इसमें लगने वाली आग से निकलने वाला जहरीला धुआं शहर की आबोहवा को जहरीला बना रहा है। जिसकी वजह से समीपवर्ती कॉलोनी के लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। अब वार्ड चार और डंपिंग प्वाइंट के समीप बनी कॉलोनियों के निवासियों ने डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि डंपिंग प्वाइंट अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। वहीं, नगर परिषद चेयरमैन का दावा है कि एक सप्ताह के अंदर रानियां वाला जोहड़ में डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट करा दिया जाएगा।
महेंद्रगढ़ चुंगी स्थित हरियाणा आवास बोर्ड की जमीन पर नगर परिषद द्वारा बनाया गया डंपिंग प्वाइंट कई सालों से खटीकान मोहल्ला, प्रोफेसर कॉलोनी, कॉलेज रोड, पुरानी गोशाला मोहल्ला, बाल्मीकि नगर आदि के करीब 20 हजार लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। स्थानीय निवासी घनश्याम चावला, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद, अजय बलोदा आदि ने बताया कि नगर परिषद को समस्या के समाधान के लिए लिखित व मौखिक शिकायतें कई बार दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


रानियां वाला जोहड़ में बनेगा स्थायी डंपिंग प्वाइंट
नगर परिषद फिलहाल रानियां वाला जोहड़ की चारदीवारी का काम करा रही है। चेयरमैन संजय छपारियां ने बताया कि 31 मार्च तक यह काम पूरा करने की डेडलाइन दी गई है। काम पूरा होने पर यहां नगर परिषद स्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाएगी। उन्होंने बताया कि डंपिंग प्वाइंट तक जाने के लिए सड़क का निर्माण पहले ही कराया जा चुका है। अब एक सप्ताह के अंदर हम डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट करा देंगे। इस प्रोजेक्ट पर करीब 55 लाख की लागत आएगी।

आए दिन सफाई कर्मचारी जलाते हैं कूड़ा
डंपिंग प्वाइंट पर कचरे की मात्रा अधिक होने के बाद सफाई कर्मचारी इसमें आग लगा देते हैं। आग से निकलने वाले जहरीले धुएं घरों में सांस लेेना दूभर हो जाता है। डंपिंग प्वाइंट शिफ्ट जल्द नहीं होने पर हम आंदोलन करेंगे।
- संदीप सांगवान, महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पूरे शहर का कचरा उठा कर यहां डाल रहे है। हवा के झोंके से प्लास्टिक की थैलियां घरों के आंगन में पहुंच जाती है। नगर परिषद को डंपिंग प्वाइंट जल्द से जल्द शिफ्ट कराना चाहिए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
- महिपाल, गोशाला रोड निवासी

पिछले दो साल से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शहर के बीच में कचरा डाल रहे हैं। सफाई कर्मचारी अपने काम में खानापूर्ति कर कचरे को आग के हवाले कर देते हैं। इसके बाद लोगों का घरों में सांस लेना भी दूभर हो जाता है। बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
- रविंद्र, खटीकान मोहल्ला निवासी

नगर परिषद की लापरवाह कार्यशैली का खामियाजा शहर की आधी आबादी को भुगतना पड़ रहा है। अगर समय रहते नप कचरा प्रबंधन का स्थायी समाधान करवा देती है तो ठीक है, वरना आंदोलन को मजबूर होंगे। डंपिंग प्वाइंट होने से रिहायशी क्षेत्र की आबोहवा जहरीली हो गई है।
विज्ञापन

- यशवीर सिंह, खटीकान मोहल्ला निवासी

रानियां वाला जोहड़ में हमने स्थायी डंपिंग प्वाइंट बनाने की प्लानिंग पहले ही कर ली थी और इसके मुताबिक ही यहां चारदीवारी निर्माण कार्य चल रहा है। सप्ताह से दस दिन के अंदर हम महेंद्रगढ़ चुंगी डंपिंग प्वाइंट को शिफ्ट कर देंगे।
- संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें