फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए महिलाओं ने लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए महिलाओं ने लगाई गुहार
विज्ञापन

चरखी दादरी। बीपीएल प्लॉटों पर कब्जा दिलाने के लिए गांव फतेहगढ़ की महिलाओं ने जिला राजस्व अधिकारी से मुलाकात की। महिलाओं ने बताया कि करीब आठ साल पहले उन्हें 100-100 गज के पंचायत की तरफ से प्लॉट आवंटित किए गए थे लेकिन कब्जा अब तक नहीं मिला है। महिलाओं ने जिला राजस्व अधिकारी से उन्हें कब्जा दिलाने की मांग की। राजस्व अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने इस संबंध में पटवारी को कार्रवाई शुरू करने के निर्देश देते हुए दो सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी राम भतेरी, मीना, राकेश देवी, अनिता देवी, शकुंतला, कमला आदि महिलाओं ले बताया कि उन्होंने प्लाट पर कब्जा दिलाए जाने की मांग को लेकर पंचायत विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी लेकिन उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। इन महिलाओं ने बताया कि उनको आवंटन के बावजूद प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि पुलिस मदद व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें