किसान यूनियन आज से चलाएगी जनसंपर्क अभियान
बाढड़ा ।
किसान यूनियन की एक बैठक सर छोटूराम किसान भवन में वीरवार को बैठक धर्मपाल बाढड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें यूनियन के नेताओं ने बाढड़ा हलके के गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को किसान नेता गांव भांडवा, सुरजा डाणी, लाड, नांधा, धनासरी,किष्कंधा, चांदवास, हंसावास कलां, हंसावास खुर्द, निमड- बडेसरा व कांहडा में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर बिजली बिल संबंधी त्रुटियों को 31 मार्च तक दुरुस्त नहीं किया गया तो किसान यूनियन बिल भरने का विरोध करेगी ओर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देगी। इस मौके पर ओमप्रकाश डालावास, कमल सिंह हडौदी, गिरधारी मोद, महासचिव हरपाल सिंह,चंद्रपाल सिंह,रामअवतार, रणदीप, महेंद्र सिंह, रघवीर, सत्यवीर, महेंद्र , भुपसिंह, अशोक, बलबीर, बेगराज, रामकुमार, सुबेसिंह, जगदेव, रणवीर सिंह, करतार, प्रेम, हवासिंह आदि मौजूद थे ।