फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दूर होगा अब अंधेरा, सड़कों पर लगेंगी 4 18-06-01

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
शहर में अक्सर अंधेेरे में डूबी रहने वाली सड़कें भी अब जगमग होने वाली हैं। इन सड़कों को जगमग करने के लिए नपा के द्वारा स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। इसके बाद शहर का हर वो कोना रोशन होगा, जहां अभी तक अंधेरा छाया रहता था। नपा द्वारा वो स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पहले लाइटें नहीं थी या फिर वहां की लाइटें काफी समय से खराब पड़ी थी। लाइटों की स्थिति सुधरने के कारण धुंध के मौसम में भी लोगों को फायदा मिलेगा और अंधेरे में होने वाले अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। वहीं, पार्षदों को नपा द्वारा किया गया लाइटों का समान वितरण का प्लान रास नहीं आ रहा है। इसको लेकर पार्षदों के अलग-अलग तर्क हैं।
शहर में लाइटें लगाने के कार्य पर नपा के द्वारा 25 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस राशि से नपा द्वारा शहर के 19 वार्डों के लिए 480 लाइटें खरीदी गई हैं। हर वार्ड को नपा ने 15 लाइटें दी गई हैं, जिन्हें पार्षद अपनी पसंद की जगह पर अपने वार्ड में लगवा सकता है। जबकि 195 लाइटों को शहर की मुख्य सड़कों पर लगाया जाएगा। वहीं, जिन पार्षदों के वार्ड में शहर के बाजार भी आते हैं, वो लाइटें भी बाजार की सड़कों पर लगाएंगे।
विज्ञापन


वर्तमान में इतनी लाइटें
हाई मास्ट 1200
सोडियम लाइट 250
सीएफएल 800
ट्यूब लाइट 1750
कुल 4000

लाइट वितरण पर पार्षदों ने जताया ऐतराज
1. नपा अधिकारियों के द्वारा सभी वार्डों में एक समान लाइटों का वितरण किया गया है। लाइट वितरण के समय यह ध्यान रखा जाना चाहिए था कि कौन-सा वार्ड कितना पिछड़ा है और कौन-सा कितना डेवलॅप हो चुका है। उनका वार्ड बेहद पिछड़ा हुआ है। ऐसे में उनके वार्ड में अधिक लाइट लगाने की आवश्यकता है। कुछ वार्ड पहले ही इतने जगमग हैं, वहां की लाइटें घटाकर विकास में पिछड़े वार्डों में बढ़ाई जानी चाहिए।
- घनश्याम गुर्जर, वार्ड-15 पार्षद।

2. ज्यादा लाइटों की आवश्यकता : गुलिया
नपा के द्वारा हर पार्षद के वार्ड में 15-15 लाइटें लगवाई जा रही हैं। पार्षदों से लाइटों की आवश्यकता के अनुसार संख्या ली जानी चाहिए थी। फिलहाल उनके वार्ड मेें 40-45 लाइटों की आवश्यकता है। उनके वार्ड में अब भी काफी स्थानों पर अंधेरा रह जाएगा।
- मोनिका भूदेव गुलिया, वार्ड-19 पार्षद।

3. समान वितरण का फैसला सही : गर्ग
नपा के द्वारा लाइटें सभी पार्षदों के क्षेत्र में एक समान लगाने का फैसला लिया गया है, जोकि सही है। क्योंकि अगर एक समान वितरण नहीं किया जाता तो पार्षद भेदभाव का आरोप लगाते। शहर में एक समान विकास पर फोकस किया जा रहा है। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- प्रवीन गर्ग, उपप्रधान, नपा झज्जर।

वर्जन
नपा द्वारा शहर को रोशन करने के लिए 25 लाख की लागत से 480 लाइटें लगवाई जा रही हैं। 285 लाइटें शहर के सभी वार्डों में तथा 195 लाइटें शहर के बाजारों की सड़कों पर लगवाई जाएंगी। इससे बाजार में रात के समय चोरी होने का खतरा कम हो जाएगा। समान वितरण ही भेदभाव के आरोपों से बचने का एकमात्र विकल्प है।
- नरेंद्र सैनी, सचिव, नपा झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें