फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गुना बढ़ाया वैट और एक्साइज का बोझ : दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को लोगों के सुख दु:ख से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा सरकार ने अपने लगभग चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया। वह मांडोठी गोशाला के वार्षिक उत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में रथ यात्रा निकाल भाजपा सरकार से उसके कामों का हिसाब मांगा जाएगा और इस जनविरोधी सरकार से आरपार की लड़ाई की जाएगी। भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों को डीजल की रिकार्ड महंगाई का तोहफा दिया है। इससे किसान समेत आम आदमी की कमर टूट गई है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में वैट 7 फीसद था, जो देश में सबसे कम था और चारों तरफ ये कहा जाता था कि सबसे सस्ता डीजल हरियाणा में है। मगर अब सरकार ने वैट को 250 फीसद बढ़ा दिया है और केंद्र सरकार ने 300 फीसद बढ़ी एक्साइज ड्यूटी का बोझ आम लोगों पर डाल दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी, उस समय डीजल 57 रुपये प्रति लीटर था। अब जब कच्चे तेल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में केवल 65 डॉलर प्रति बैरल रह गई है तब डीजल 62 रुपये से ज्यादा हो गया है। किसान और मध्यम वर्गीय परिवारों पर कई गुना ज्यादा टैक्स थोप कर ज्यादा दाम की वसूली ने साबित कर दिया है कि यह सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है और इसको लोगों की तकलीफ से कोई सरोकार नहीं है।
सांसद ने कहा कि यह विकास विरोधी सरकार है, भाजपा सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में लोगों को ठगने के अलावा एक भी सकारात्मक और विकास से जुड़ा नया काम नहीं किया है। हुड्डा सरकार के कार्यकाल की मंजूरशुदा विकास परियोजनाओं को एक-एक कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है जिसका नुकसान प्रदेश के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई गुना बढ़ाया वैट और एक्साइज का बोझ : दीपेेंद्र
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें