कबड्डी लीग में कांस्य पदक विजेता को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हाल ही में गोवा में आयोजित नेशनल प्रो- कबड्डी लीग में दादरी की गुरू द्रोणाचार्य कबड्डी अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लड़कों की टीम में हरियाणा की तरफ से अंडर-19 में कांस्य पदक हासिल किया है।
रविवार को टीम खिलाड़ियों का नगर स्थित अकादमी में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर दादरी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर पवन कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अकादमी कोच एवं संचालक संदीप ने जीत पर खुशी में मिठाइयां बांटी। इस दौरान विजयी जुलूस निकाला गया। संदीप ने कहा कि चरखी दादरी में होनहार खिलाड़ियों की भरमार है। खिलाड़ी समय- समय पर पदक जीतकर ला रहे हैं। खिलाड़ियों का फूल- मालाओं से स्वागत किया गया।