राष्ट्रीय विचार संगोष्ठी 26 को
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
26 नवंबर को लोहारू रोड स्थित भारतीय अनुवाद परिषद सभागार में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रसिद्ध हिंदी भाषी व अनुवाद चिंतक हिस्सा लेंगे। ये जानकारी डॉ. अशोक कुमार मंगलेश ने दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी भारतीय अनुवाद परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी। जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर पूर्णचंद टंडन होंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता डॉ सुरेश सिंगल, डॉ. राजेंद्र, डॉ. बसंत बंसल होंगे। इस दौरान शोध पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे।