नंबरदारों की समस्याओं पर किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नंबरदार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन सोमवार को स्थानीय रेस्ट हाउस परिसर में किया गया। इसकी अध्यक्षता यादराम शास्त्री ने की और इसमें बौंद खंड के कार्यवाहक प्रधान व कार्यकारिणी ने भी हिस्सा लिया। बैठक में नंबरदारों को आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में नंबरदारों के बकाया 10 माह के वेतन को उनके खातों में जमा होने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह पैंतावास, सुखबीर सचिव मोरवाला, अजय कोषाध्यक्ष घसौला, रामभगत मकड़ानी, ईश्वर, मास्टर प्रताप सिंह नंबरदार मानकावास, सुभाचंद नंबरदार बरसाना, जागे नंबरदार बिरहीं कलां, भूप सिंह नंबरदार अख्तियार उपस्थित थे।