फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति एकड़ आठ क्विंटल फसल खरीदेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति एकड़ आठ क्विंटल फसल खरीदेगी सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अनाज मंडी में अब किसान की प्रति एकड़ आठ क्विंटल फसल की ही खरीद हो सकेगी। खरीद के बाद किसान को पेमेेंट चेक से की जाएगी। इस बार खरीफ की प्रमुख बाजरा की सरकारी खरीद का जिम्मा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को साैंपा गया है। जिले में 37 हजार 600 हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की फसल थी। अगर बाजरा में 14 प्रतिशत से ज्यादा नमी मिली तो भी खरीद नहीं होगी।
किसान लंबे समय से बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करवाए जाने की मांग करते आ रहे थे। जनहित किसान समिति की तरफ से भी लगातार मांग उठाई जा रही थी। किसानों का तर्क था कि उन्हें बाजरा औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। किसानों की मांग पर सरकार की तरफ से बाजरा की सरकारी खरीद बुधवार से शुरू कर दी गई है। बाजरा की खरीद नई अनाज मंडी में की जा रही है। इस खरीफ सीजन में बाजरा का रकबा 37 हजार 600 हेक्टेयर क्षेत्र था, बारिश कम होने पर बाजरा की फसल का पकाव ठीक प्रकार से न होने की वजह से उत्पादन औसत सामान्य से कम ही आंकी जा रही है। यह औसत प्रति एकड़ आठ से 10 क्विंटल तक आ रही है। इस बार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से बाजरा की खरीद की जानी है। बुधवार से यह खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। खरीद के मापतौल में किसी प्रकार की हेराफेरी न होने पाए इसके लिए मार्केटिंग बोर्ड ने नए कंप्यूटराइज कांटे भी बनवाए हैं ताकि वजन में गड़बड़ी की शिकायत ही न होने पाए।
विज्ञापन


1425 रुपये प्रति क्विंटल होगी खरीदी
सरकारी खरीद के नए नियमों के तहत मंडी में किसान की प्रति एकड़ आठ क्विंटल फसल की ही खरीद की जाएगी। जिस जमींदार की एक एकड़ की नौ क्विंटल फसल है तो उसमें से आठ क्विंटल फसल की ही खरीद की जाएगी। यह फसल 1425 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। इसके अलावा एक और यह भी शर्त है कि किसान को फसल की बिक्री के लिए पटवारी से जमीन की फर्द लेकर इस पर तहसीलदार के काउंटर साइन भी करवाने होंगे तब उस किसान की फसल की खरीद की जा सकेगी अन्यथा नहीं।

खरीद का भुगतान सीधे किसान को होगा
किसान की खरीदी गई जिंस की पेमेंट का भुगतान चेक के जरिए सीधे किसान को किया जाएगा। बीच में किसी एजेंट या एजेंसी का आदि का चक्कर नहीं रहेगा। यह पेमेंट निर्धारित समय में करने का प्रावधान किया जा रहा है। इसके लिए खरीद के समय अनाज में नमी की मात्रा व अन्य गुणवत्ता का भी ख्याल रखा जाएगा।

खरीद के लिए नियम एवं शर्तें
1 बाजरा में कूड़ा-करकट की मात्रा एक प्रतिशत से ज्यादा न हो
2 अनाज में अन्य अनाज का मिश्रण तीन प्रतिशत से ज्यादा न हो
3 डैमेज अनाज की मात्रा डेढ़ प्रतिशत से ज्यादा न हो
4. लाइट डैमेज एवं रंगीला अनाज की मात्रा साढ़े चार प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए
5 कमजोर एवं पिचके दाने की मात्रा चार प्रतिशत से अधिक न होनी चाहिए।
6 छिद्र वाले अनाज की मात्रा एक प्रतिशत से ज्यादा न हो
7 अनाज में नमी की मात्रा 14 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

== वर्सन--
विभाग की तरफ से खरीद के दौरान इन सभी शर्तों का पालन किया जा रहा है। किसान भी अनाज को ठीक प्रकार से सूखाकर और साफ करके मंडी में लाएं। - सत्यवीर सिंह, मुख्य विश्लेषक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
विज्ञापन


वर्सन--
अनाज मंडी में बाजरा की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। किसानों के समक्ष किसान की प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - रामकिशन, अनाज मंडी सुपरवाइजर, मार्केटिंग बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें