एनएसएस छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छ भारत के निर्माण की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल रामपाल यादव ने की। स्वयंसेविका मुस्कान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजाद भारत का जो स्वप्न देखा था उसमें केवल राजनैतिक आजादी ही नहीं, बल्कि स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी की थी। हम सबको उनके आजाद भारत के सपने को साकार करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता के बारे में स्वयं सेविकाओं को शपथ भी दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनीता ने कि हमें आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए। अपने घर और कार्यालय तथा शिक्षण संस्थाओं को साफ-सुथरा बनाए रखना चाहिए।समाज में जागरूकता लाकर देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। इसके बाद विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। इस अवसर पर सुदेश, कविता, शर्मिला, तारावती उपस्थित थी।
फोटो सहित