अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
पतंजलि योग समिति ने आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस को जड़ी- बूटी सप्ताह के तौर पर मनाया। आयोजन की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी एवं आर्यन शिक्षण संस्था संचालक मास्टर रविंद्र सांगवान ने की। मुख्य अतिथि भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी विकास राणा रहे। पतंजलि योग समिति किसान प्रकोष्ठ प्रभारी पूर्व सरपंच मुकेश आयोजन में विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों को आयुर्वेद को प्रोत्साहन देने के लिए औषधीय पौधे एलोवेरा, गिलोय, आंवला, नीम, बरगद, पीपल के पौधे वितरित किए गए। मास्टर रविंद्र सांगवान ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण की जन्म दिवस पर दादरी के चार मंडलों में अलग -अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत मुख्य आयोजन चार अगस्त को स्थानीय लोहारू रोड स्थित पतंजलि कार्यालय में होगा। इस अवसर पर श्रीभगवान शर्मा, विकास शीशवाला, प्रवेश, नमित छिल्लर, हेमलता, सीमा, प्रतिभा, संदीप, अनीता सहित आर्यन सेंटर शिक्षक स्टाफ व विद्याथी मौजूद रहे।