अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक की ओर से झज्जर, सोनीपत, पानीपत व रोहतक के युवाओं के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी, लिपिक स्टोर कीपर तकनीक, टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती रैली राजीव गांधी खेल परिसर, रोहतक में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल कमलेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि इस बार भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया था। भर्ती के इच्छुक युवा 18 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड की प्रति के साथ-साथ आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती रैली के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। इस बार भर्ती रैली 23 जुलाई से 2 अगस्त, 2017 तक होगी जबकि पूर्व में इसका शेड्यूल 2 अगस्त से 13 अगस्त तक था।