अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
धारौली गांव में मातृभूमि सेवा समिति की ओर से रविवार को 45 पौधे लगाकर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर विशेष श्रद्धांजलि दी गई।
75 वर्षीय बनवारी लाल शर्मा, पूर्व एसडीओ कृषि, रमेश कुमार, सरपंच, धारौली, 78 वर्षीय मुला देवी धारौली, जितेंद्र शर्मा धारौली, मुकेश कुमार धारौली आदि ने आजादी के प्रथम संग्राम में तलवार की चमक से अंग्रेजी हुकूमत की चूले हिला देने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर 45 हरे-भरे पेड़-पौधे लगाए। पौधा लगाने के बाद रमेश कुमार, सरपंच, मुकेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि हम सभी का फर्ज है कि वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए आस-पास छायादार पौधे लगाएं। 78 वर्षीय मूला देवी धारौली ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए खुद शुरुआत करनी चाहिए। अब तक 12 बार रक्तदान कर चुके जितेंद्र शर्मा धारौली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पहल करनी चाहिए। 75 वर्षीय बनवारी लाल शर्मा, पूर्व एसडीओ कृषि ने बताया कि हमें पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हर वर्ष अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।