फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 11 अप्रैल तक किया जा सकता है आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
134-एके शेड्यूल में बदलाव, अब 11 अप्रैल तक आवेदन
विज्ञापन

19 अप्रैल को खंड स्तर पर निकाला जाएगा पहला ड्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शिक्षा अधिनियम 134-एके शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब इस नियम के तहत दूसरी से आठवीं कक्षा तक दाखिला लेने के लिए आवेदक 11 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। पहला ड्रा 19 अप्रैल को खंड स्तर पर निकाला जाएगा।
शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन करने की तिथि 4 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी लेकिन सोमवार को इसमें बदलाव हुआ। एलीमेंट्री एजुकेशन की ओर से रि-शेड्यूल जारी कर दिया गया। इसके तहत अब दूसरी से आठवीं कक्षा के लिए 11 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 12 अप्रैल को पहली लिस्ट जारी होगी। 14 अप्रैल को टेस्ट होगा और 18 को रिजल्ट आएगा। इसके बाद 19 अप्रैल को खंड स्तर पर ड्रा होगा। 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दाखिले किए जाएंगे। यदि सीट बचती हैं तो 25 अप्रैल को फिर से ड्रा होगा। और 29 अप्रैल से एक मई तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। दो ड्रा होने के बावजूद भी सीटें बचती हैं तो 6 मई को जिला स्तर पर ड्रा होगा। जानकारी के मुताबिक, आगामी एक दो दिन में 9वीं से 12वीं कक्षा के लिए भी शेड्यूल में बदलाव देखने को मिल सकता है। उधर, नोडल आफिसर रवि धनखड़ ने बताया कि 11 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। यदि किसी को आवेदन करने में किसी तरह की दिक्कत होती है तो वह कमेटी से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल में कुल 171 स्कूल हैं। जिनमें से 141 स्कूलों ने ही रिक्त सीटों का ब्यौरा शिक्षा विभाग को दिया है। जिन स्कूलों ने ब्यौरा नहीं दिया उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगा। फिलहाल 141 स्कूलों की 4530 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास मौका है।
-
कक्षा सीट
दूसरी 551
तीसरी 485
चौथी 486
पांचवीं 472
छठी 436
सातवीं 439
आठवीं 431
नौंवीं 358
दसवीं 362
ग्यारहवीं 260
बारहवीं 250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें