फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद का शेड्यूल जारी, आज से होगी मंडी में खरीद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी अनाज मंडी में सरसों खरीद का शेड्यूल हैफेड ने जारी कर दिया है। इसके मुताबिक आज पांच गांवों के किसानों की सरसों मंडी में खरीदी जाएगी। इनमें बिरही खुर्द, समसपुर, इमलोटा, घिकाड़ा व टिकान खुर्द गांव शामिल है। शेड्यूल जारी होने के बाद किसानों को राहत की सांस मिली है क्योंकि बीते चार दिनों में अनाज मंडी में सरसों खरीद के शेड्यूल बारे किसानों को कोई जानकारी देने वाला नहीं था। वहीं, हैंडलिंग एजेंट बनाने को लेकर फंसा शर्तों का पेच शनिवार देर शाम तक चली बैठक में भी नहीं सुलझ पाया। सूत्रों की मानें तो मामले की गंभीरता को देखकर शनिवार शाम चंडीगढ़ से हैफेड के उच्चाधिकारी भी दादरी अनाज मंडी के आढ़तियों को मनाने के लिए पहुंचे। प्रदेश सरकार ने सभी मंडियों में 28 मार्च से सरसों खरीद शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी में सरसों खरीद शुरू नहीं हो पाई। दोनों मंडियों में खरीद शुरू करने के लिए न तो शेड्यूल तैयार हो पाया था और न ही अन्य व्यवस्थाएं बन पाईं थीं। वहीं, आढ़तियों और हैफेड के बीच हैंडलिंग एजेंट की शर्तों को लेकर बातचीत का दौर लगातार जारी है। शनिवार देर शाम तक हुई वार्ता के बाद रविवार दोपहर तक हैफेड अधिकारियों और मंडी एसोसिएशन के बीच बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में आढ़तियों ने अपने तर्क रखे तो वहीं शर्तों को लेकर हैफेड अधिकारियों ने भी अपनी पक्ष रखा। वहीं, हैफेड अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से दादरी मंडी में सरसों खरीद शुरू हो जाएगा।
दादरी अनाज मंडी में 250 आढ़ती हैं जबकि बाढड़ा मंडी में सरसों खरीद के लिए सात आढ़ती राजी हैं। बाढड़ा और दादरी के आढ़ती शुक्रवार को प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलहाटी से भी मिले थे। बाढड़ा मंडी के आढ़तियों ने सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कराने की मांग भी अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर से की थी। वहीं, हैफेड अधिकारियों को इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए थे। सरसों खरीद को लेकर बैकफुट पर नजर आ रहे हैफेड अधिकारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव और जिला उपायुक्त के निर्देशों पर रविवार को सरसों खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया। इसके मुताबिक एक अप्रैल को बिरही खुर्द, समसपुर, इमलोटा, घिकाड़ा व टिकान खुर्द के किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। अब तक शेड्यूल जारी न होने से किसानों को मंडी से लौटना पड़ रहा था। वहीं, हैफेड अधिकारियों ने इन गांवों के सरपंचों को खरीद संबंधी मुनादी कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सरसों खरीदते समय ये रहेंगी शर्तें
- मंडी पहुंची सरसों में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत से ज्यादा न हो।
- कच्चा और अविकसित चार प्रतिशत से ज्यादा न हो।
- सरसों में क्षतिपूर्ति और घुन दो प्रतिशत से ज्यादा न हो।
- अशुद्धता तारामीरा सहित दो प्रतिशत से ज्यादा न हो।
- दूसरी चीजों के साथ मिलावट दस प्रतिशत से ज्यादा न हो।
- छोटी कृषि बीज की मात्रा दस प्रतिशत से ज्यादा न हो।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी किसानों को जरूरत
- गिरदावरी की प्रति जो हलका पटवारी द्वारा प्रमाणित हो व इसमें खाता खतौनी संख्या के साथ यह भी दर्शाया गया हो कि किसान ने अपनी जमीन पर कितनी सरसों की बुआई की है।
- किसान अपना बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का नाम भी बताए ताकि सरसों खरीद के बाद राशि ऑनलाइन उनके खातों में अधिकारी डलवा सके।
- पहचान के लिए किसान अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड या किसान क्रेडिट कार्ड की कॉपी अपने साथ लेकर अनाज मंडी आएं।
- गिरदावरी की प्रति में किसान द्वारा अपनी जमीन पर कितनी सरसों की बुआई की है इसका स्पष्ट ब्योरा होना चाहिए।
- दादरी अनाज मंडी में सरसों लेकर पहुंचे किसान मार्केटिंग बोर्ड स्टाफ से गेट पास आवश्यक प्राप्त कर लें।

किसान बोले:
28 मार्च के बाद से ही अपनी सरसों बेचने के लिए मंडी आ रहे हैं लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। रुपयों की सख्त जरूरत है लेकिन सरसों अब तक नहीं बेच पाए हैं। रामकरण, टिकान कलां

हैफेड अधिकारी सरसों खरीद शुरू कराने में बेहद ढिलाई बरत रहे हैं। सरकार 28 मार्च से सरसों खरीद शुरू करने के आदेश दे चुकी है लेकिन दादरी मंडी में इनकी पालना 31 मार्च तक भी नहीं हुई। रामफल, भागेश्वरी
विज्ञापन


सोमवार से मंडी में सरसों की खरीद शुरू हो जाएगी। पांच गांवों का शेड्यूल हमने जारी कर दिया है। इन गांवों के किसानों मांगे सभी दस्तावेज लेकर मंडी पहुंचे ताकि सरसों बेचने में कोई अड़चन न आए। दादरी मंडी में हमने खरीद के पूरे इंतजाम कर दिए हैं। - कृष्ण नरवाल, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें