फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवी राजकीय कन्या स्कूल में अंग्रेजी मीडियम की कक्षाए होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव भागवी स्थित शहीद सिपाही जगदीश राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को प्रवेश उत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्या उमेश कुमारी ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि गत सत्र में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला व राज्य स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त की। उन्होंने इस सत्र के बारे में बताया कि बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश जाखड़ ने नामांकन अभियान की शुरूआत कर कहा कि भागवी एक ऐतिहासिक गांव है। यह चौधरी निहाल सिंह तक्षक की जन्म भूमि है। उन्होंने बिड़ला के 253 स्कूलों का सरकारीकरण किया और हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में 350 से ज्यादा सरकारी स्कूल खोले। आज इन सरकारी संस्थाओं का अस्तित्व संकट में है और इन्हें बचाने के लिए अध्यापक समाज की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी बनती है। मंच संचालन कर संस्कृत प्रवक्ता सुनीता धवन ने कहा कि हम गांव में संपर्क अभियान चलाकर स्कूल में नामांकन बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे और विद्यालय में संस्कार युक्त मुफ्त शिक्षा दिलाने के लिए लोगों से अपने बच्चों का सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाने का आह्वान करेंगे। इस मौके पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के खंड प्रधान कृष्ण सिंह, संस्कृत अध्यापिका सुनील तक्षक, धर्मेंद्र सिंह, सुशील कुमार, आशा रानी, वंदना, रचना, उषा, गीता, धर्मवीर, स्वीटी, सुनीता घई, भीम सिंह, प्रकाश, अनिल, सुंदर, उमेद सिंह, सुनीता, मीरा, किताबो, संतोष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें