फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग इस बार नए सत्र के दाखिले 23 मार्च से करेगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब राजकीय स्कूलों में भी दाखिला प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इसके लिए सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की तरफ से दाखिला के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है। कक्षा नौवीं में दाखिले 23 मार्च से ही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में एक अप्रैल से प्रोविजनल दाखिला शुरू हो जाएंगे ताकि समय पर पाठ्यक्रम शुरू हो सके और पढ़ाई में बच्चे पिछड़ने न पाए। अब तक शिक्षा विभाग एक अप्रैल से नया शैक्षिक आरंभ करता आया है।
शिक्षा विभाग अब प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर दाखिला प्रक्रिया भी मार्च में ही शुरू करने जा रहा है। शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों से किसी भी स्तर पर पिछड़ना नहीं चाहता। प्राइवेट स्कूलों में मार्च में दाखिला प्रक्रिया शुरू होती रही है। शिक्षा विभाग नहीं चाहता कि दाखिला संख्या में राजकीय स्कूल पिछड़े और इसका फायदा प्राइवेट स्कूलों को मिले। इसी तर्ज पर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने कक्षा नौवीं और 11वीं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस संबंध में जिले के शिक्षा अधिकारियों के अलावा शिक्षा बोर्ड को भी हिदायतें जारी कर दी गई हैं। कक्षा नौवीं में दाखिला प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू करने को कहा गया है। इस कक्षा में सामान्य दाखिले 23 मार्च से शुरू होकर 19 अप्रैल तक किए जाएंगे। इसी प्रकार संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क दाखिले 20 से 30 अप्रैल तक हो सकेंगे। संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेकर दाखिले एक से 31 मई तक किए जा सकेंगे।

कक्षा 11वीं में होगा प्रोविजनल दाखिला
कक्षा 11वीं में प्रोविजनल दाखिले किए जाएंगेे। यह दाखिले एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस कक्षा में सामान्य दाखिले शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित परिणाम के 10 दिनों के अंदर किए जा सकेंगे। इसी प्रकार संस्था के मुखिया की अनुमति द्वारा बिना विलंब शुल्क दाखिले अगले 10 दिनों के दौरान किए जा सकेंगे। संस्था के मुखिया द्वारा संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति लेकर इसके अगले दिनों तक हो सकेंगे।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग निदेशक की तरफ से जारी दाखिला शेड्यूल की पालना सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे निर्धारित तिथि तक अपने बच्चों के दाखिले करवाएं ताकि समय पर पढ़ाई का काम शुरू हो सके। कुलदीप फौगाट, डिप्टी डीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें