फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज ध्वनि में डीजे बजाने व हंगामा करते दो आरोपी काबू 18-23-11

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज आवाज में डीजे बजाने और हंगामा करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

झज्जर। पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने और हंगामा करके आमजन के लिए बाधा उत्पन्न करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौका पर बिना अनुमति के डीजे बजाते हुए डीजे के समान सहित एक टाटा एस गाड़ी को जब्त किया गया है । थाना प्रबंधक शहर झज्जर उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि थाने की एक टीम ने गश्त के दौरान डीजे सहित हंगामा करके आमजन के लिए बाधा व परेशानी उत्पन्न करते दो आरोपियों को काबू किया। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम झज्जर शहर के रहनिया कॉलोनी के एरिया में गश्त पर तैनात थे। गश्त के दौरान टीम को डीजे की तेज कानफोड़ू आवाज सुनाई दी। मौका पर जाकर देखा तो दो युवक आपस में गाली गलौज व झगड़ा करते हुए हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया। टीम ने मौका पर एक टाटा एस गाड़ी में रखे डीजे का सामान, जिसमें एक लैपटॉप, एंप्लीफायर, एक साउंड मिक्सर तथा पांच बड़े स्पीकर बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान जगबीर पुत्र पाले राम निवासी गांव पुरखास तथा रवि पुत्र रामनिवास निवासी गांव पुरखास जिला सोनीपत के तौर पर की गई। डीजे सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें