छुड़ानी में रक्तदान शिविर आज
बहादुरगढ़। गांव छुड़ानी के भूराण पाने में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल की टीम रक्त एकत्रित करेगी। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र उर्फ मिंटू मास्टर ने दी। वीरेंद्र ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए इसे महादान भी कहा जाता है। रक्तदान करने से इंसानियत जिंदा रहती है तथा रक्तदान के माध्यम से किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन दान प्रदान करने से आत्म संतुष्टि व पुण्य मिलता है।