फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का त्रि-वार्षिक चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की दादरी जिला इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव बुधवार को हुआ। चुनाव पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पार्क में हुआ। इसमें जिले की सभी शाखाओं के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव पर्यवेक्षक के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा, प्रांतीय मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह सिहाग और प्रदेश उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दादरी विक्रम साहू ने बताया कि यूनियन की गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए संगठन के संविधान के अधीन त्रिवार्षिक चुनाव करवाया गया है। इसमें जिला चेयरमैन सतबीर लहरी, जिला सचिव सुरेश कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिंह फौगाट, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार खाचरौली, जिला कार्यालय सचिव मुकेश कुमार, जिला प्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव होने के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने कहा कि फील्ड में कार्यरत तीनों विभागों के कर्मचारियों की मांगे लंबित पड़ी हैं। इन्हें सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। इस मौके पर भवन व मार्ग शाखा से सचिव सुभाष, कोषाध्यक्ष जीत सिंह सहरावत, राहुल, विकास, मनोज, कुलदीप, सत्यवान साहू, सतबीर रानीला, जगदीश मंदौला, राजेंद्र, जिले सिंह, अत्तर सिंह भागवी, आनंद कुमार, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, बाल किशन, राधे श्याम, दिलबाग सिंह बजाड़, रमेश रोहिल्ला, जगदीश, खड़क सिंह, रमेश खाचरौली, अजीत, रविंद्र मौड़ी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें