फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 करोड़ लागत से दुल्हेड़ा माइनर की क्षमता 350 से बढ़कर 550 क्यूसिक होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
53 करोड़ लागत से बढ़ेगी दुल्हेड़ा माइनर की क्षमता 350 से 550 क्यूसेक होगी
विज्ञापन

झज्जर। पीएम मोदी ने जरूरतमंद, गरीब, किसान, मजदूर, दुकानदार व असंगठित क्षेत्र के कर्मियों धोबी, नाई, मोची, भट्ठा श्रमिकों का जीवन स्तर सुधारने और उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की है। ये विचार प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने बादली विधान सभा क्षेत्र के बुपनिया, खुगंाई, दादरी तोए, खेड़का गुज्जर, सूहरा, कलोई आदि गांवों में विकास कार्यों की सौगात देने के बाद ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कही।
कृषि मंत्री ने बुपनिया में दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी की क्षमता बढ़ाने के कार्य की आधारशिला रखी। इससे नहर की क्षमता 350 से बढ़कर 550 क्यूसेक हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 53 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। यह कार्य पूरा होने पर दुल्हेड़ा माइनर की टेल पर निर्भर दर्जन भर गांवों के किसानों को अपनी फसल की सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन

-इन गांवों को मिली विकास कार्यों की सौगात
बादली से विधायक एवं पंचायत मंत्री धनखड़ ने कोट गांव में बाल्मीकि चौपाल की व्यायामशाला की आधारशिला रखी। खुंगाई गांव में व्यायामशाला का उद्घाटन और सामुदायिक हॉल व आंगनबाड़ी का शिलान्यास किया। दादरी तोए में पशु अस्पताल , आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन, सूहरा गांव में एससी चौपाल,पाठशाला हाल में तीन कमरों, जोहड़ की रिटेनिंग व पार्क का उद्घाटन किया। सूहरा से जहंागीरपुर सड़क, सूहरा से बामनौला, सुराह से ड्रेन नंबर आठ गुरुग्राम रोड तक सड़क मार्ग के सुधारीकरण व चौड़ीकरण की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

-पूर्व पार्षद नरेंद्र भाजपा में शामिल
विकास एवं पंचायत मंत्री ने गांव बुपनिया में पूर्व ब्लाक पार्षद नरेंद्र को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की नीतियों में अपनी आस्था जताते हुए धनखड़ को विकास पुरूष बताया। वहीं अपने दौरे के दौरान विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने व उद्घाटन करने के साथ-साथ मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें